teeth
 

दांत कहने को ही 32 होते है| पर इनकी खुबिया इतनी है के आप गिन भी नही पायेंगे| ये बात तो सब जानते ही है कि दांत  हमारे चहरे को तो खुबसूरत बनता है| पर इसके बारे में तमाम ऐसी बाते है जो शायद आपको पता ही नही होगी| तो चलिए आज आपकी थोड़ी और जानकारी बढ़ाते है|

teeth


  • इंसान के पूरे जीवन में दांत केवल दो ही बार आते हैं| पहले बचपन में और फिर थोड़ा बड़े होने पर|

 

  • बच्चे के जन्म से पहले ही दांतों का बनना शुरू हो जाता है| जब माँ के पेट में भ्रूण होता है उसी समय दांतों का विकास भी शुरू हो जाता है|

 

  • यद्यपि दांतों का बनना जन्म से पहले शुरू हो जाता है लेकिन दांत दिखने तभी शुरू होते हैं जब बच्चा करीब 6 महीने का हो जाता है|

 

  • मुंह की लार दांतों को बैक्टीरिया से बचाती है|

 

ये भी पढ़े-शादी करने पर मिलेंगी 2 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशी|

 

 

  • दांतों का ऊपरी हिस्सा हमारे शरीर का सबसे मजबूत भाग होता है|

 

  • दांतों पर जमी गंदगी में करीब 300 प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं|

 



 

  • एक सामान्य इंसान अपनी जिन्दगी के 38 दिन दांतों पर ब्रश करने में निकाल देता है|

 

  • दांतों का केवल दो तिहाई हिस्सा ही दिखाई देता है बाकि एक तिहाई हिस्सा मसूड़ों के अन्दर होता है|

 

ये भी पढ़े-जहां जाने से आज भी डरते हैं लोग भारत की दस ऐसी खतरनाक जगह|

 

 

  • फिंगर प्रिंट की तरह हर इंसान के दांत भी अलग अलग होते हैं| दो लोगों के दांत कभी एक जैसे नहीं हो सकते|

 

  • दांत भी कई प्रकार के होते हैं जैसे कुछ दांत काटने वाले होते हैं तो कुछ दांत चबाने वाले, तो कुछ पीसने वाले|

 

  • जो लोग रोजाना 3 गिलास से ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीते हैं उनके दांत सड़ने की सम्भावना 62% बढ़ जाती है|

 

  • ब्रश करने से दातों की केवल 60% ही सफाई हो पाती है|

 

ये भी पढ़े-विभिन्न देशो के अजीबोगरीब कानून जो आपका सर चकरा देंगे |

 

  • दुनियाभर में सबसे ज्यादा नीले रंग के ब्रश का इस्तेमाल किया जाता है|

 

  • बच्चे एक दिन में करीब 400 बार मुस्कुराते हैं जबकि व्यस्क एक दिन में केवल 15 बार ही मुस्कुराते हैं|

 

  • ज्यादातर लोग 45 से 70 सेकेण्ड तक ही ब्रश करते हैं जबकि डॉक्टर के अनुसार 2 से 3 मिनट तक ब्रश करना चाहिये|

 



 

  • व्हेल मछली धरती की सबसे विशाल प्राणी है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्लू व्हेल के दांत नहीं होते|

 

ये भी पढ़े-एक ऊँगली से उठा लेते है 90 किलो का पत्थर, वैज्ञानिक भी हैरान

 

 

  • पुराने ज़माने में लोग वृक्ष की टहनियों से दांत साफ़ करते थे|

 

  • अपने टूथ ब्रश (Tooth Brush) को टॉयलेट से 6 फिट की दूरी पर रखने पर भी ब्रश में बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं इसलिए टूथ ब्रश को टॉयलेट से दूर रखें और सूखा कर रखें क्यूंकि गीली जगह बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं|

 

  • खाना खाने के तुरंत बाद कभी ब्रश नहीं करना चाहिये| खाना खाने के तुरंत बाद मुंह में बनने वाली लार में बहुत ज्यादा मात्रा में एसिड होता है| अगर आप ब्रश करेंगे तो वो एसिड बुरी तरह दातों पर लग जायेगा और नुकसान पहुँचा सकता है|

तो ये था आज का पोस्ट आपके दांतों से जुड़ा उम्मीद करते है आपको पसंद आएगा|

 

By SUDHIR KUMAR

नमस्कार पाठको| I am Sudhir Kumar from haridwar. I am working with a company as a quality Engineer. i like to singing,listening music,watching movies and wandering new places with my friends. And now you can call me a blogger. If you have any suggestion or complain you direct mail me on sudhir.kumart.hdr1989@gmail.com

One thought on “क्या पता थी आपको ये बात? कि कितने कमाल के है आपके दांत|”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.