कितना जरुरी है आपके लिए दूध? हम देंगे आपको इसका सबूत|
 

दूध शरीर के लिए एक बेहद जरुरी पोषक तत्व है| वैज्ञानिक भी सिद्ध कर चुके हैं कि जो लोग बचपन में अच्छी मात्रा में दूध पीते हैं उनका विकास तेजी से होता है| अक्सर देखा गया है कि बच्चों को तो हम दूध पीने पर बहुत जोर देते हैं लेकिन घर के अन्य सदस्यों को पर दूध के मामले में उतना ध्यान नहीं देते| जबकि बढ़ती उम्र में भी दूध पीना उतना ही जरूरी है जितना बचपन में| वहीं लोग अपने कंफर्ट के हिसाब से दूध पीते हैं जैसे बच्चों को दूध नाश्ते में दिया जाता है तो बड़े-बुजुर्ग दूध रात में सोने से पहले पीना पसंद करते हैं|चलिये आज हम आपको दूध से जुड़ी बेहद जरुरी जानकारी बताते हैं|

driniking milk


  • दुनिया भर में 90% दूध गाय का ही पाया जाता है|

 

  • भैंस के दूध में गाय के दूध की तुलना में 25% ज्यादा प्रोटीन होता है|

 

  • विश्व की पहली दूध डेयरी सऊदी अरब में खोली गयी जहाँ पर ऊँट का दूध बेचा जाता था|

 

  • कुछ लोग मानते हैं कि दूध पीने से बलगम बनता है लेकिन ये सच नहीं है क्यूंकि आज तक दूध से बलगम बनता है इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिला|

 

ये भी पढ़े-आखिर जाने क्यों होती है सडको पर अलग अलग रंग की पट्टिया

 

  • कुछ लोग मानते हैं कि कच्चे दूध में ज्यादा ताकत होती है लेकिन ये भी सच नहीं है क्यूंकि कच्चा दूध पीने से आपको गंभीर बीमारियाँ भी हो सकती हैं|

 

  • आज से दस हजार साल पहले भी लोग दूध पिया करते थे अर्थात दूध इंसान के सबसे पहले खाद्य पदार्थों में से एक है|

 

  • दूध अकेला ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसमें वो सारी चीज़ें मौजूद हैं जो हमारे शरीर के लिए जरुरी हैं

 

  • दूध केवल आपको पौष्टिकता ही नहीं देता बल्कि ये पेट पे होने वाली कई बिमारियों से भी बचाता है|

 

ये भी पढ़े-कैसी है ये श्रधा जंहा सालों से नहीं बने गांव में पक्के घर, जानिए इसकी वजह

 

  • विज्ञान ये सिद्ध कर चुका है कि जो लोग बचपन में खूब दूध पीते हैं वो बच्चे तेजी से विकास करते हैं|



  • मेहनत और थकान के बाद दूध शरीर में एनर्जी वापस लाने का सबसे उत्तम खाद्य पदार्थ है|

 

  • इंसान अकेला ऐसा प्राणी है जो दूसरे प्राणियों का दूध पीता है|

 

  • अगर आप दूध नहीं पीते तो आपके शरीर को पर्याप्त कैल्शियम मिल ही नहीं सकता चाहे आप कुछ भी खा लें|

 

ये भी पढ़े-एक मंदिर ऐसा जिसमे ना कोई देवी ना कोई देवता |

 

  • बकरी के दूध में प्रोटीन नहीं होता लेकिन बकरी का दूध non-allergenic होता है|

 

  • गाय अपने पूरे जीवन में 2 लाख गिलास दूध देती है|

 

  • बकरी के दूध में गाय के दूध की तुलना में ज्यादा मक्खन होता है|

 

  • गाय का दूध पूरी तरह पचने में एक घंटा लगाता है वहीँ बकरी का दूध केवल 20 मिनट में पच जाता है|

 

ये भी पढ़े-हार्ट अटैक का खतरा होगा अब आधा|

 

  • एक गिलास दूध में कैल्शियम यानि 16 गिलास पालक के जूस में कैल्शियम|



  • दूध पीने से किडनी में पथरी की संभावना बहुत घट जाती है|

 

  • बच्चों को दूध जरूर पिलाना चाहिए क्यूंकि उनके दाँत निकलते हैं इसलिए उनको दूध की ज्यादा जरुरत होती है|

 

  • आपको जानकर हैरानी होगी कि माँ के स्तनों में लड़का और लड़की के लिए अलग – अलग प्रकार का दूध आता है|

 

ये भी पढ़े-जल्दी ही आप वाशिंग मशीन को कहेंगे बाय बाय |

 

  • पुरुषों के स्तनों में भी दूध आ सकता है लेकिन उसके लिए पुरुषों के शरीर में प्रोलैक्टिन की मात्रा ज्यादा होनी चाहिये|

 

तो ये थी जानकारी दूध पीने के फायदे के बारे में उम्मीद करते है आपको पसंद आएगी|

 

By SUDHIR KUMAR

नमस्कार पाठको| I am Sudhir Kumar from haridwar. I am working with a company as a quality Engineer. i like to singing,listening music,watching movies and wandering new places with my friends. And now you can call me a blogger. If you have any suggestion or complain you direct mail me on sudhir.kumart.hdr1989@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.