शादी करने पर मिलेंगी 2 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशी|

शादी करने पर मिलेंगी 2 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशी|
 

हम सभी जानते है की शादी एक ऐसी रस्म है जो सबके लिए बनी होती है | ये एक ऐसा काम है जो हर इन्सान के लिए बहुत मायने रखता है| आज हमारा देश कितनी तरक्की कर चूका है| पर आज भी आप लोग देखंगे की कही कही ऐसी जगह है जहाँ औरतो को आज भी बराबरी का दर्जा नही दिया जाता| भले ही आज औरत हमारे साथ कदम से कदम मिला कर चल रही हो पर आज भी ये एक पुरुष प्रधान देश ही है|और अगर हम बात करे ऐसी औरतो की जिनके पति अब इस दुनिया में नही है| उनका तो लोग जीना हरम कर देते है हर कोई उनका फ़ायदा उठाने की सोचने लगता है| पति के घरवाले उसे घर तक मे नही रहने देते| ऐसे में वो बेचारी औरत क्या कर सकती है| मगर एक राज्य की सरकार ने इसका जिम्मा उठाया है जो बहुत सहरानीय है|तो चलिए आपको बताते है की वो सरकार कहा की है और उन्होंने विधवा औरतो के लिए क्या अच्छा सोचा है|

शादी करने पर मिलेंगी 2 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशी|


विधवा महिलाओं को इस मुसीबत से निकालने के लिए मध्य प्रदेश की सरकार ने बहुत ही अच्छा तरीका सोचा है| दरअसल मध्य प्रदेश सरकार इन दिनों एक स्कीम बनाने की तैयारी कर रही हैं| इस स्कीम के तहत जो कोई भी व्यक्ति किसी विधवा महिला से शादी करता हैं उसे सरकार प्रोत्साहन स्वरुप 2 लाख रुपए का इनाम देगी| इस स्कीम की कुछ नियम और शर्ते भी हैं ताकि कोई व्यक्ति इसका गलत फायदा ना उठा सके| शादी करने वाली विधवा की उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच में ही होनी चाहिए| वहीँ जो व्यक्ति विधवा महिला से शादी कर रहा हैं वो पहले से शादीसुदा नहीं होना चाहिए|

ये भी पढ़े-आखिर क्या कहता है आपका तिल आपके बारे में|

सरकार इस महान कम के लिए हर साल 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी |

शादी करने पर मिलेंगी 2 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशी|

मध्य प्रदेश सरकार इस स्कीम के तहत विधवा पुनर्विवाह को बढ़ावा देना चाहती हैं| उन्हें उम्मीद हैं कि इस स्कीम से कई पुरुष आकर्षित होंगे और किसी विधवा की सुनी मांग भर उसका घर आबाद करेंगे| इस स्कीम के तहत मध्य प्रदेश सरकार हर साल 20 करोड़ रूपए तक खर्च करने को तैयार हैं| यानी वो हर साल 1000 विधवा महिलाओं का घर बसाने का नेक काम करेगी| वैसे सही है भी है काम करने का तरीका चाहे जैसा भी काम नेक होना चाहिए|

ये भी पढ़े-इन मंदिरों का अजीबोगरीब प्रसाद आपके मुह का स्वाद बढ़ा देगा|



आप लोगो को शायद ये पता न हो कि  विधवा पुनर्विवाह को मान्यता 1856 में ही मिल गई थी|लेकिन लोग अभी तक अपनी पिछड़ी सोच के चलते विधवा महिला का हाथ थामने में कतराते थे| मध्य प्रदेश सरकार अपनी इस स्कीम से इसी पिछड़ी सोच को बदलने की कोशिश करना चाहती हैं|गौरतलब हैं कि जुलाई में सुप्रीम कोर्ट ने विधवा पुनर्विवाह को बढ़ावा देने की योजना बनाने को कहा था| मध्य प्रदेश सरकार ने इसी से प्रेरणा लेकर यह स्कीम बनाई हैं|

ये भी पढ़े-ब्रह्मांड का केंद्र (Center of the universe) इसका रहस्य आज तक भी वैज्ञनिक नही सुलझा पाये|



हम तो यही कहेंगे की मध्य प्रदेश सरकार ही नही पुरे भारत को इस नई सोच से प्रेणना लेनी चहिये ताकि किसी विधवा का घर फिर से बस सके और कोई उसका फायदा न उठा सके|

तो दोस्तों ये था हमारा आज का पोस्ट आपके लिए उम्मीद करते ई आपको पसंद आएगा| 

 

By SUDHIR KUMAR

नमस्कार पाठको| I am Sudhir Kumar from haridwar. I am working with a company as a quality Engineer. i like to singing,listening music,watching movies and wandering new places with my friends. And now you can call me a blogger. If you have any suggestion or complain you direct mail me on sudhir.kumart.hdr1989@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.