समय के साथ लोग ही नही बल्कि ब्रांड के लोगो (LOGO)भी चेंज हो गये|

समय के साथ लोग ही नही बल्कि ब्रांड के लोगो (LOGO)भी चेंज हो गये|
 

समय हमेशा बदलता रहता है और इसके साथ बदलती है पूरी दुनिया। जिस तरह समय के साथ कई देशों के प्रमुख नेता, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बदलते हैं। उसी तरह सोच और क्रिएटिविटी में भी बदलाव देखा जा सकता है।वो कहा है ना  किसी ने परिवर्तन ही प्रक्रति का नियम है|ठीक उसी तरह अगर आप समय के साथ अपने आप को नही बदलोगे तो पीछे रह जाओगे| दुनिया की दिग्गज कंपनियों ने समय के साथ किस तरह अपने को बदल लिया उन्हें इन तस्वीरों में देखा जा सकता है। तो चलिए आज आपको बीते दिनों में ले चलते है|

समय के साथ लोग ही नही बल्कि ब्रांड के लोगो (LOGO)भी चेंज हो गये|

 



 

आज आपको हम कुछ ऐसी कंपनी के बारे में बतायंगे जिन्हें आप भी बहुत अच्छे  तरीके से जानते है|पर आपको याद होगा आज का समय और हम आपको दिखेंगे वो तस्वीरे जो आपको याद भी नही होगी|तो चलिए शुरुवात करते है एक जानी मानी कंपनी से|जिसे आप सब जानते है|

एपल

समय के साथ लोग ही नही बल्कि ब्रांड के लोगो (LOGO)भी चेंज हो गये|

यह दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक और सॉफ्टवेयर कंपनी है। सबसे ज्यादा लोकप्रिय उत्पादों में मैकिनटोश, आईपॉड, आईफोन और आईपैड है। स्टीव जॉब्स, स्टीव वोज्नियक और रॉनाल्ड वेन ने 1976 में कंपनी की शुरुआत की थी। उस दौर हाथों से बने कंप्यूटर की कंपनी हुआ करती थी।

ऑडी

समय के साथ लोग ही नही बल्कि ब्रांड के लोगो (LOGO)भी चेंज हो गये|

 

ये भी पढ़े-मान्यता, ये जीव घर में घुसा तो समझो मौत …

 

यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय जर्मन कार ब्रांड है और फोक्सवेगन का हिस्सा है। 1899 में यह कंपनी ए. हॉर्श एंड साई नाम से ऑगस्ट हॉर्श ने बनाई थी। वे एक जर्मन इंजीनियर थे। वे कई सालों तक इसी नाम पर कंपनी चलाते रहे। 1910 में उनके पार्टनर के दबाव के कारण इसे ऑडीवेर्क नाम में बदल दिया गया। 1932 में चार कार निर्माता ऑडी, हॉर्श, डीकेडब्ल्यू और वेंडरर को एक ऑटो यूनियन के तहत मिला दिया गया। यह पहले रेसिंग कार निर्मित करती थी। बाद में 1985 में इसे ऑडी नाम दिया गया

कैनन

समय के साथ लोग ही नही बल्कि ब्रांड के लोगो (LOGO)भी चेंज हो गये|

दुनिया की सबसे लोकप्रिय कैमरा ब्रांड का शुरुआती नाम क्वानन था। यह बौद्ध भगवान के नाम पर रखा गया था। इसके लोगो पर भी भगवान बौद्ध की तस्वीर थी, जिसमें उनके हजार हाथ बताए गए है। 1934 में कंपनी ने अपना पहला कैमरा लांच किया था।

 

ये भी पढ़े-क्या आप जानते है की पहली ब्लाक बस्टर फिल्म कौन सी थी अगर नही तो जानिए ऐसे ही कुछ रोचक जानकारिया बॉलीवुड की |

 

फोर्ड

समय के साथ लोग ही नही बल्कि ब्रांड के लोगो (LOGO)भी चेंज हो गये|

 




 

हेनरी फोर्ड को कई बार थॉमस एडिसन के भी नाम से पुकारा जाता है। क्योंकि उनका योगदान इस दुनिया के लिए एडिसन से बिल्कुल भी कम नहीं है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कार निर्माता कंपनी फोर्ड से पहले उनकी दो कंपनियां दिवालिया हो गई थी। 1902 में उन्होंने फोर्ड की शुरुआत की। उन्होंने अमेरिका के मध्यमवर्गीय परिवारों में कार पहुंचा दी। इसके साथ फोर्ड ने उत्पादन और मजदूरी बढ़ाने को लेकर बड़ा शानदार प्रबंधन ईजाद किया था।

आईबीएम

समय के साथ लोग ही नही बल्कि ब्रांड के लोगो (LOGO)भी चेंज हो गये|

अगर आप आईबीएम के शुरुआती लोगो पर ध्यान देंगे तो पाएंगे कि यह इंटरनेशनल टाइम रिकॉर्डिग कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड हुई थी। 1911 में उनका सबसे पहला उत्पाद मिकेनिकल टाइम रिकॉर्डर्स था। 1947 में कंपनी ने न सिर्फ अपना लोगो बदला, बल्कि उसने पहली बार पंच कार्ड टेबुलेटिंग बिजनेस कंप्यूटर निकाला।

 

ये भी पढ़े-क्यों कहा जाता है इस बीमारी को माता, आईये जानते है|

 

कोडक

समय के साथ लोग ही नही बल्कि ब्रांड के लोगो (LOGO)भी चेंज हो गये|

यह पहली ऐसी कंपनी है, जिसने शुरुआती समय (1907) से आजतक कभी अपना नाम नहीं बदला। 1935 में पहली बार कोडेक ने पीला और लाल रंग का इस्तेमाल कर नया लोगो का प्रदर्शित किया।

मर्सीडीज बैंज

समय के साथ लोग ही नही बल्कि ब्रांड के लोगो (LOGO)भी चेंज हो गये|

डीएमजी (डायमलर मोटर्ड गेसेलशेफ्ट) और बैंज और साई दो कार निर्माता कार कंपनी के गठजोड़ से मिलकर बनी है। प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी की अर्थव्यवस्था धराशाई हो गई। इसलिए दोनों कंपनियों ने एकसाथ कम करने का फैसला किया।

माइक्रोसॉफ्ट

समय के साथ लोग ही नही बल्कि ब्रांड के लोगो (LOGO)भी चेंज हो गये|

बिल गेट्स और पॉल एलन ने 1975 में अपने गैरेज से माइक्रोसॉफ्ट की शुरुआत की थी। उन्होंने पहला कंप्यूटर पीसी बेसिक नाम से बनाया।

 

ये भी पढ़े-क्या आप जानते है ये आश्चर्यजनक बातें|

 

नोकिया

समय के साथ लोग ही नही बल्कि ब्रांड के लोगो (LOGO)भी चेंज हो गये|

 




 

फिनलैंड की कंपनी नोकिया का मतलब होता है, काला और प्यारा जानवर। शुरुआती दौर यह लकड़ी की लुगदी की मिल हुआ करती थी, जो कि नोकिया कस्बे के नोकियानविर्टा नदी किनारे बनी थी। 1967 के बाद कई बिजनेस से होते हुए कंपनी टेलीविजन, जूते, कार टायर्स और दूसरी चीजें बनाने लगी और आज हम इसे दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल प्रदाता कंपनी का ब्रांड है। सिर्फ इसी के दम पर फिनलैंड की अर्थव्यवस्था टिकी हुई।

पेप्सी

समय के साथ लोग ही नही बल्कि ब्रांड के लोगो (LOGO)भी चेंज हो गये|

दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी 1890 में सेलेब ब्राडम ने शुरू की। उस समय कोल्ड ड्रिंक का नाम ब्रेड ड्रिंक होता था। 1897 में इसे पेप्सी कोला में बदल दिया गया।

 

तो ये थी जानकारी आपके लिए आपके मनपसन्द ब्रांड के बारे में  जो पहले कैसे थे और आज कैसे है| उम्मीद करते है आपको पसंद आएगी|

By SUDHIR KUMAR

नमस्कार पाठको| I am Sudhir Kumar from haridwar. I am working with a company as a quality Engineer. i like to singing,listening music,watching movies and wandering new places with my friends. And now you can call me a blogger. If you have any suggestion or complain you direct mail me on sudhir.kumart.hdr1989@gmail.com

One thought on “समय के साथ लोग ही नही बल्कि ब्रांड के लोगो (LOGO)भी चेंज हो गये|”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.