एक ऐसा स्मार्ट लाइटर जो छुड़ा देगा आपकी सिगरेट पीने की लत को |
 

ये तो आप सभी जानते है की सिगरेट पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है फिर भी  काफी लोग इसका मजा लेते हुवे धुंवा छोड़ते है| खासकर आज कल के  नौजवान इसे एक फैशन की नज़र से देखते है| पर मार्किट में ये चीज खुले आम बिकती है| ना तो सरकार इस पर बेन लगाती है और ना ही आजकल माँ बाप ये देखते है की हमारा लड़का क्या करता है कंहा जाता है|  खैर छोडिये सबके अपने घर का मामला है| तो चलिए वापस अपने पोस्ट पर आते है| अपने देखा होगा आजकल मार्किट में तरह तरह के ऐसे प्रोडक्ट आ गए है जो ये कहते है की हम आपकी सिगरेट पीने की लत को छुड़ा देंगे पे आपको क्या लगता है ऐसा मुमकिन है| मैं तो ये मानता हूँ जब तक हम खुद ना चाहे जब तक हम कोई भी बुरी आदत नही छोड़ सकते है|लेकिन हम आज को एक ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बताने जा रहे है जो ये दावा कर रहा है की वो आपकी सिगरेट पीने की लत को छुड़ा देगा| तो चलिए जानते है इस प्रोडक्ट के बारे में|

cigarette


जैसा की मैंने आपको पहले ही बताया सिगरेट की लत छुड़ाने के लिए मार्केट में तरह-तरह की चीज़े आ गई हैं| कहीं च्यूइंग-गम तो कहीं पैचेज़| पर क्या सिगरेट जलाने के काम आने वाला लाइटर, सिगरेट छुड़ाने में मदद कर सकता है? सुनकर भले अजीब लगता हो पर एक कंपनी का दावा है कि उसने ऐसा लाइटर बनाया है, जो सिगरेट की लत छुड़ाने में आपकी मदद करेगा| कंपनी का दावा है कि क्विटबिट एक स्मार्ट लाइटर है, जो एक हीटिंग क्वायल की मदद से जलता है| ये स्मार्ट लाइटर सिगरेट पीने की आप की गतिविधि को पूरी तरह से ट्रैक करता है| ये स्मार्ट लाइटर सिगरेट पीने के सारे डेटा स्टोर कर लेता है| इसकी कीमत 129 डॉलर यानी 8300 रुपये के करीब है|

ये भी पढ़े-क्या आपकी उंगलियों में भी पड़ जाती है सिलवटें तो जानिए क्यूँ होता है ऐसा|

cigarette

इसमें लगी स्क्रीन पर आप देख सकते हैं कि आपने कितनी देर पहले सिगरेट पी थी|इसके साथ ही ये स्मार्ट लाइटर यह भी बताता है कि आपने दिन में कितनी सिगरेट पी है |अगर आप एक सिगरेट के तुरंत बाद ही दूसरी सिगरेट जलाएंगे तो ये आप को नोटिफाई भी करेगा|



cigarettecigarette

आप इस लाइटर को इस तरह से सेट कर सकते हैं कि एक लिमिट के बाद ये जलेगा ही नहीं, ताकि आप और सिगरेट ना पी सकें| क्विटबिट में यूएसबी चार्जर लगा होगा, जिससे इसे चार्ज किया जा सकेगा| ये दो घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाता है और एक बार चार्ज करने पर 4-7 दिन तक चलता है|क्विटबिट लाइटर सारे डेटा को क्विटबिट ऐप में स्टोर करता है, जिसे आप अपने मोबाइल पर देख सकते हैं|

ये भी पढ़े-क्यों कहा जाता है इस बीमारी को माता, आईये जानते है|

cigarettecigarette

ये भी पढ़े-भारत इतिहास के ऐसे झूठ जिसे आप अबतक सच मानते थे|

इस ऐप में आप हफ्तों और महीनों का डेटा देख सकते हैं| इस डेटा के हिसाब से आप गोल सेट कर सकते हैं और कंपनी दावा करती है कि आप इससे सिगरेट कम करने के साथ, धीरे-धीरे छोड़ सकते हैं|

cigarettecigarette

ये भी पढ़े-इन मंदिरों का अजीबोगरीब प्रसाद आपके मुह का स्वाद बढ़ा देगा|

आप इस डेटा और अपने प्रोग्रेस को क्विटबिट कम्युनिटी के साथ शेयर कर सकते हैं|



cigarettecigarette

कंपनी का कहना है कि आम तौर पर सिगरेट से जुड़ी किसी बात पर ध्यान नहीं देते, लेकिन अगर आप इससे जुड़े डेटा को सही से नापने लगें और गंभीरता से लेने लगें तो आप धीरे-धीरे सिगरेट पीना हमेशा के लिए छोड़ सकते हैंका प्रोग्रेस भी देख सकते हैं|

तो ये था आज का पोस्ट हमारे भाइयो और उनकी पत्नियों के लिए जो उनकी  सिगरेट पीने की लत से परेशान है उम्मीद करते है आपको पसंद आएगा|

By SUDHIR KUMAR

नमस्कार पाठको| I am Sudhir Kumar from haridwar. I am working with a company as a quality Engineer. i like to singing,listening music,watching movies and wandering new places with my friends. And now you can call me a blogger. If you have any suggestion or complain you direct mail me on sudhir.kumart.hdr1989@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.