अपने अक्सर देखा होगा भारत में गाड़िया हमेशा बायीं ओर ही चलती है और स्टेरिंग हमेशा दायी ओर होता है पर अमेरिका और अधिकांश पश्चिमी देशो में ऐसा नही है वहां गाड़िया हमेशा दायी ओर ही चलती है और स्टेरिंग हमेशा बायीं ओर होता है| लेकिन क्या आप जानते है ऐसा क्यूँ होता है और इसके पीछे का कारण क्या है | अगर नही तो चिंता मत कीजिये हम है ना आपके लिए हमेशा तत्पर|

तो चलिए जानते है इसके पीछे का कारण |

शुरू कैसे हुवे  सड़क पर चलने का नियम

दुनिया के सभी देशो में सडक पर चलने के नियम की शुरुवात अलग अलग समय पर हुई | पर आपको एक बात सुनकर हैरानी होगी की पुराने ज़माने में अधिकांश  देशो में सड़क के बायीं ओर ही चलने की परम्परा थी और 18वी शताब्दी में पहली बार सड़क के दायीं ओर चलने की परम्परा शुरू हुई |

सडको पर चलने से सम्बंधित नियम का पहला वास्तविक पुरातात्विक साक्ष्य रोमन साम्राज्य से प्राप्त हुआ है | इन साक्ष्य के अध्ययनसे पता चलता है कि रोमन साम्राज्य के लोग सडको के बायीं ओर चला करते थे | इस बात का कोई ठोस प्रमाण नही मिला है की वो लोग सडको के बायीं ओर क्यूँ चला करते थे | लेकिन पुरे मध्य काल के दौरान सडको के बायीं ओर चलने की परम्परा थी|

ये भी पढ़े-एक गाना जो आपको कर देगा तनाव से मुक्त |

मध्य काल के दौरान सडको पर चलना यात्रीयों के लिए हमेशा सुरक्षित नही होता था | उन्हें सडक के दूसरी ओर से आने वाले डाकू लुटेरो से बचना भी होता था | क्यूंकि अधिकतर लोग दाये हाथ से काम करने वाले होते थे | इसी कारण सड़क पर बायीं ओर चलने वाले तलवार बाज़ अपने दाहिने हाथ में तलवार रखते थे और दुश्मनो पर आसानी से हमला कर सकते थे | इसके आलावा सड़क पर बायीं ओर चलते हुवे लोग रास्ते में मिलने वाले सगे संबंधियों को दाये हाथ से आसानी से दुआ सलाम कर पाते थे |1300 ईसीवी में पोप बोनिफस अष्टम ने आदेश दिया कि दुनिया के विभन्न देशो से रोम के ओर आने वाले लोगो को अपनी यात्रा के दौरान सडको के बायीं ओर चलने के नियम का पालन करना चाहिए |इसके बाद 17वी के अंत तक लगभग सभी पश्चिमी देशो में सडको  के बायीं ओर चलने के नियम का अनुसरण किया गया |

सड़क के दायी ओर चलने की शुरवात की पहल |

18वी शताब्दी संयुक्त राज्य अमेरिका में टीमस्टर्स की शुरुवात हुई थी | यह एक बड़ा वैगन होता था, जिसे घोड़े की एक टीम खिचती थी | इन वैगनो पर ड्राईवर के बैठने के लिए सीट नही होती थी | इसलिए ड्राईवर बाये घोड़े पर बैठता था और दांये हाथ से चाबुक से सभी घोड़ो को नियंत्रित करता था| लेकिन इसके कारण अमेरिकी लोगो को सड़क पर बायीं ओर चलने के नियम में बदलाव करना पड़ा और वो सड़क के दांयी और चलने का अनुसरण करने लगे |


ये भी पढ़े-एक ऐसा होटल जंहा खाना परोसने वालो को देख के आप दंग रह जायेंगे |

इस बदलाव की प्रमुख वजह यह थी की सबसे बाए घोड़े बैठ कर सडक के दांयी और चलते हुए पीछे से या आगे से आने वाले वैगनो पर नज़र रखना आसान था | 1792 में सर्वप्रथम अमेरिका ने पेंस्लवेनिया प्रान्त में सड़क के दायीं ओर चलने के नियम को लागु किया गया | इसके बाद 18वी शताब्दी के अंत तक यह नियम पुरे अमेरिका और कनाडा में अनुसरण किया जाने लगा|

सड़क के दांयी और चलने के नियम की  शुरुवात यूरोपियो देशो में कैसे हुई|

यूरोपियो देशो में सर्वप्रथम फ्रांस में सड़क के दांयी ओर चलने के नियम को लागु किया गया था| पर फ्रांस में इस नियम को क्यूँ लागु किया गया | इसकी स्पष्ट जानकारी मौजूद नही है | कुछ लोगो का कहना है फ्रांसीसी कर्न्तिकारी पोप के नियमो का पालन नही करना चाहते थे | अत: उन्होंने इस नियम का अनुसरण किया | एक मान्यता यह भी है कि फ्रांसीसी अंग्रेजो दवरा इस्तेमाल किये  जाने वाले नियमो का पालन नही करना चाहते थे | इसके आलवा कुछ लोगो का यह भी मानना है कि सड़क के दांयी और चलने के नियम की  शुरुवात नेपोलियन ने की थी |

और बाद में जिस जिस देशो पर उसने विजय पाई वो उस देश में इस नियम को लागु करता गया |नेपोलियन  के पराजित होने के बाद भी जिन देशो पर उसने विजय प्राप्त की थी उन में से अधिकांश देशो ने सड़क के दांयी और चलने के नियम की प्रणाली को अपना लिया | इन देशो में सबसे महत्वपूर्ण देश था जर्मनी जिसने 20वी  शताब्दी में कई यूरोपियो देशो पर कब्ज़ा किया और इस नियम प्रणाली को लागु किया |

भारत में सड़क के बायीं और चलने के नियम का अनुसरण करने  का कारण 

अमेरिका की तरह इंग्लैंड में कभी भी घोड़े से खीचे जाने वाले वैगनो का इस्तेमाल नही किया गया | क्यूंकि लन्दन और अन्य ब्रिटिश शहर की गलिया बहुत ही संकीर्ण थी जंहा इन वैगनो को खीचना आसान नही था | इसके आलवा इंग्लैंड पर कभी भी नेपोलियन या जर्मनी ने विजय हासिल नही थी | यही कारण है कि इंग्लैंड में सड़क के बायीं और चलने के नियम का ही अनुसरण किया जाता है| 1756 में  इंग्लैंड ने इसे अधिकारिक कानून का रूप दे दिया | जैसे जैसे ब्रिटिश साम्राज्य  का विस्तार हुआ सड़क के बायीं और चलने के नियम का अनुसरण सभी ब्रिटिश शासित देशो में किया जाने लगा | जैसा आप लोग सब जानते है कि  हमारा भारत देश 200 वर्षो तक अंग्रजो के शासन के अधीन रहा था |इसी कारण भारत में सड़क के बायीं और चलने के नियम का अनुसरण किया जाता है |


ये भी पढ़े-भारत के 1 रुपये की कीमत तुम क्या जानो पर्यटक बाबू|

सड़क पर बायीं और दायी ओर चलने वाले देशो की वर्तमान स्तिथि

 

वर्तमान समय में पूरी दुनिया में कुल 165 देशो में सड़क के दांयी और चलने के नियम का अनुसरण किया जाता है |जबकि 76 देशो में सड़क के बायीं और चलने के नियम का अनुसरण किया जाता है |

ब्रिटेन, आयरलैंड, माल्टा और साइप्रस को छोड़कर सभी यूरोपियो देशो में सड़क के दांयी और चलने के नियम का अनुसरण किया जाता है |

चीन में सड़क के दांयी और चलने के नियम का अनुसरण किया जाता है | लेकिन चीन के अधिपत्य वाले हांगकांग और मकाऊ में सड़क के बायीं और चलने के नियम का अनुसरण किया जाता है |

 

तो ये थी कुछ रोचक जानकारी आपके लिए हमारी तरफ से उम्मीद है आपको पसंद आयेगी |

 

By SUDHIR KUMAR

नमस्कार पाठको| I am Sudhir Kumar from haridwar. I am working with a company as a quality Engineer. i like to singing,listening music,watching movies and wandering new places with my friends. And now you can call me a blogger. If you have any suggestion or complain you direct mail me on sudhir.kumart.hdr1989@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.