हम सभी को घूमना बहुत पसंद होता है| और लाइफ में कई पल ऐसे भी आते है जब हमे किसी नई जगह जाने का मौका मिलता है| जैसे शादी के बाद पत्नी को हनीमून पर ले जाना हो या बच्चो को गर्मियों की छुट्टियों के लिए लेके जाना| और कई बार तो हम अकेले या दोस्तों के साथ ही चल पड़ते है |हम कई बार सिर्फ भारत में घुमने जाते है क्यूंकि अपने देश का मजा अपना ही होता है पर अगर हम चाहे तो विदेश भी घूम सकते है कई जगह तो ऐसी भी जंहा आपको वीजा भी नही लेना पड़ेगा और आपका 1 रुपया वंहा कही अधिक वैल्यू वाला होगा| तो चलिए आज आपको कुछ ऐसे देशो में घुमाया जाये जंहा आप भी जा सकते है बिना जायदा पैसे खर्च किये|
1- इंडोनेशिया
1 रुपया=206.38 इंडोनेशियन रुपया
इंडोनेशिया को दिव्पो का देश कहा जाता है | यंहा साफ़ नीला पानी और उष्णकटीबंधिय जलवायु, देखने को मिलती है| इंडोनेशिया उन देशो की लिस्ट में शामिल है जंहा भारतीय मुद्रा की वैल्यू अधिक है | इसके इलावा यंहा भारतीय को मुफ्त वीजा भी दिया जाता है | यंहा आप कम पैसे खर्च किये बिना इस खुबसूरत देश का आनंद ले सकते है |
ये भी पढ़े-हमारे बच्चे कहा सुरक्षित है कहा नही ये अब हमे सुनिश्चित करना है |
2- वियतनाम
1 रुपया=355.22 वियतनामी डोंग
यह देश अपने बौद्ध पगोडा, शानदार व्यंजन और नदियों के लिए जाना जाता है |यंहा आप कायाकिंग जा सकते है|वियतनाम भारतीयों के घुमने की एकदम सही जगह है क्यूंकि यहा की संस्क्रति पूरी तरह से अलग है | यह बहुत दूर भी नही है और ना ही ज्यादा मंहगा है | फ्रेंच वास्तुकला और युद्ध के संग्राहलय यहाँ के आकर्षण का केंद्र है|
3- कम्बोडिया
1 रुपया=63.19 कम्बोडियन रियाल
कम्बोडिया अपने विशाल पथरो से बने अंगकोर वाट मंदिर के कारण प्रशिद्ध है | यहाँ भी आप कम खर्चे में घुम सकते है| यहाँ रॉयल पैलेस, राष्टीय संग्राहलय और पुरातात्विक खंडर आकर्षक का केंद्र है | कम्बोडिया पश्चिमी देशो के पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है और अब इसकी लोकप्रियता भारतीयों को भी अपनी और खीच रही है |
ये भी पढ़े-मसूरी का एक होटल जहां रात होते ही बेचैन हो जाता है कोई ?
4- श्रीलंका
1 रुपया=2.39 श्रीलंका रूपया
पहाड़ो, समुद्री तटो, हरियाली और ऐतिहासिक स्मारको से सजा श्रीलंका भारतीयों के लिए गर्मी की छुट्टिया बिताने के लिए सबसे पसंदीदा जगह है | ये भारत के पास ही है और उडान भी काफी सस्ती है तो इसलिए इस देश में लोगो का आना जाना लगा ही रहता है|
5- नेपाल
1 रुपया=1.60 नेपाली रुपया
यहां आपको कुछ सबसे आश्चर्यजनक चीजें देखनो को मिलेंगी। नेपाल को शेरपाओं की भूमि भी कहा जाता है। नेपाल के अंदर माउंट एवरेस्ट और सात अन्य ऊंची पर्वत चोटियां स्थित हैं। जो खासकर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। भारतीयों का एक फायदा ये भी है कि उन्हें नेपाल जाने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होती है।
ये भी पढ़े-आखिर जाने क्यों होती है सडको पर अलग अलग रंग की पट्टिया
6–आइसलैंड
1 रुपया =1.66 आइसलैंडिक क्रोना
द्वीप पर बसा ये देश दुनिया कि सबसे सुंदर जगहों में से एक है। गर्मी से बचने के लिए आपको इसे अपनी यात्रा में शामिल करना चाहिए। आइसलैंड अपने काले रेत के समुद्र तटों नीले लैगून, झरने, और ग्लेशियर के लिए जाना जाता है।
7–हंगरी
1 रुपया=4.01 हंगेरियाई फ़ॉरिंट
हंगरी एक दरगाह विहीन देश है। इसकी वास्तुकला और इसकी संस्कृति काफी लोकप्रिय है| जो रोमन, तुर्की और अन्य संस्कृतियों से प्रभावित भी है। यहां पर बने महल और पार्कों देखने लायक है। हंगरी की राजधानी बुद्धापेस्ट दुनिया के सबसे रोमांटिक शहरों में से एक है।मतलब हनीमून के लिए एकदम सही जगह|
8–जापान
1 भारतीय रुपया=1.72 जापानी येन
जापान के सुशी और चेरी का फूल सबसे ज्यादा आकर्षण का केन्द्र हैं। आप यह जानकर हैरान होंगे कि यह देश भी उनमे से एक है जिनकी मुद्रा भारतीय रुपए से कम वैल्यू की है। जापान एक ऐसा देश है, जिसकी संस्कृति काफी पुरानी है, फिर भी सबसे अधिक तकनीकी रूप से उन्नत देशों में से एक है। यहां, धार्मिक स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों को देखने आएं।
ये भी पढ़े-हरे रंग के दो बच्चे जो किसी और दुनिया के थे|
9–पैराग्वे
1 रुपया=88.12 पैरागुएआन गुआरानी
पैराग्वे भी हंगरी की तरह एक दरगाह विहीन देश है। पैराग्वे दक्षिण अमेरिका में स्थित है और यह उन यात्रियों कि पहली पसंद नहीं है, जो ब्राजील या अर्जेंटीना जैसे पड़ोसी देशों में जाना पसंद करते हैं। हालांकि, पैराग्वे में प्रकृति और भौतिकवाद का मिश्रण देखने को मिलता है।
10–मंगोलिया
1 रुपया=38.33 मंगोलियाई तुगरिक
मंगोलिया अपनी घुम्कड़ी जीवन शैली के लिए जाना जाता है। मंगोलिया एक विशाल खुली जगह है जहां आप प्रकृति का मजा ले सकते हैं। ‘नीले आकाश की भूमि’, मंगोलिया शहर को विशेष स्थान दिलाती है। रोजमर्रा के जीवन से दूर जाने वालों एकांत के लिए यह एकदम सही जगह है। आप यहां शांति का आनंद ले सकते हैं।
ये भी पढ़े-क्यूँ हो रहा है रोहिंग्या मुसमानो पर अत्याचार जाने पूरा मामला|
11–कोस्टा-रिका
1 रुपया=9.03कोस्टा रिकन कोलोन
यह मध्य अमेरिकी में स्थित है| यह अपने समुद्र तटों के लिए जाने जाता हैं और पर्यटकों को आकर्षित करता है। ज्वालामुखी, जंगलों और वन्यजीवों के कारण यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। कोस्टा रिका कि उष्णकटिबंधीय जलवायु पर्यटकों को काफी पसंद आती है।यहाँ की खुबसुरती देखने लायक है|
12–पाकिस्तान
1 भारतीय रुपया=1.65 पाकिस्तानी रुपया
हालांकि, पाकिस्तान पहले भारत का हिस्सा था| फिर भी ऐसे बहुत कम लोग हैं जो यहां जाते हैं। हालांकि, पाकिस्तान में कई ऐसे स्थान हैं जो देखने योग्य हैं और कम पैसे खर्च करने का सस्ता विकल्प भी है। पाकिस्तान के स्वात जिला, कराची और लाहौर कुछ दर्शनीय स्थल हैं।पर लगभग सारे भारतीय यहाँ जाने से कतराते है वजह आप सब जानते है |
ये भी पढ़े-विज्ञान से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य जिन्हें आपको जरुर जानना चाहिए |
1 रुपया=9.73 चिली पेसो
चिली में जंगलों और ट्रेक का आनंद लेना एक सुखद अनुभव देता है। और दर्शको को अपनी और खिचता है |चिली की पर्वत श्रृंखलाएं दर्शनिय हैं और बेहद सुंदर भी है। इसके साथ ही यहां कई सक्रिय ज्वालामुखी चोटियों भी हैं। लेक जिला चिली के प्रसिद्ध जगहों में से एक है। चिली में खेत, नदी, घाटी काफी आकर्षक हैं|
14–दक्षिण कोरिया
1 रुपया=17.64 दक्षिण कोरियाई वोन
उत्तर कोरिया ऐसा स्थान है जहां कोई भी पर्यटक जाना नहीं चाहता है।वजह है वंहा का तानाशाह किंम जॉग लेकिन दक्षिण कोरिया के साथ ऐसा नहीं है। मन को लुभावने दृश्य और परिदृश्य दक्षिण कोरिया के ट्रैवेलर्स को आनंद देते हैं। यह गांव, बौद्ध मंदिरों, हरियाली और चेरी के पेड़ों के लिए जाना जाता है। इनके अलावा, यहां उष्णकटिबंधीय द्वीप और हाई-टेक शहरों भी देखने को मिलते हैं।
तो ये थे कुछ ऐसे देश जंहा आपके बहाने नही चलेंगे कि बहुत महेंगी जगह है इतने पैसे कहा से आयेंगे| तो करिए अपने बेग पैक और निकल पड़िये इनमे से किसी एक देश के लिए और अपनी फॅमिली को एक बहुत ही सुंदर सरप्राइज देकर कर खुश कर दीजिये |
उम्मीद करते है आपको आज का पोस्ट पसंद आएगा अपनी राय जरुर दे| और शेयर करना न भूले |