बीवी पास चाहिए
 

आज हम बात करेंगे एक ऐसी मूवी की जिसके नाम में ही उसका सारांश छुपा है| ‘ टॉयलेट: एक प्रेम कथा’| वैसे तो इस समस्या का समाधान सरकार कर रही है पर आज भी हमारे देश के कई ऐसे गाँव है जंहा नाम मात्र ही टॉयलेट है या है ही नही और जंहा है लोग उन्हें उपयोग करने से माना करते है|

स्टार कास्ट:-

अक्षय कुमार – भूमि पेडनेकर
अनुपम खेर सना खान
सुधीर पांडे दिव्येंदु
राजेश शर्मा  शोभा खोटे

कहानी: ये कहानी है मथुरा के गाँव की जंहा केशव (अक्षय) को एक खुले विचारों वाली मोर्डेन लड़की जया (भूमि) से प्यार हो जाता है| शुरु में जया केशव को भाव नही देती पर बाद में उसे भी केशव से प्यार हो जाता है| दोनों की शादी भी हो जाती है पर शादी के अगले दिन ही जया को पता चलता है की उसके ससुराल में टॉयलेट ही नही है| यही से शुरु हो जाता है सिलसिला लड़ाई का और वो इतना बड़ा बन जाता है की बात तलाक तक चली जाती है|

रिव्यू: हम सब अपने घरो में टॉयलेट बनवाते है हमारे लिए एक आम बात है पर हमारे देश में आज भी 58% भारतीय खुले में शौच के आदी हैं| और आप लोगो को यकीन नही होगा वो लोग बहुत खुश होते है और उन्हें मजा भी आता है गंदगी फ़ैलाने में| निर्देशक श्री नारायण सिंह ने इस फिल्म के जरिए समाज को सच से रूबरू करने की कोशिश की है|मूवी के माध्यम से हमे ये दिखाया गया है की किस तरह हमारे देश के अंधविश्वासी लोग अपने अहंकार के चलते घरो को साफ़ रखते है पर पुरे गाँव को गन्दा करने में उन्हें बड़ा गर्व महसूस होता है| और खासकर महिलायों के प्रती हिन् भावना को भी दर्शाया गया है की जाएदा पढ़ लिख लेने से लडकिया अपना ही नुकसान करती है| खोले में शौच की आदत को बड़े ही मनोरंजन तरीके से फिल्माया गया है|

बीवी पास चाहिए

‘टॉयलट: एक प्रेम कथा’ एक उम्दा लव स्टोरी भी है| किस तरह एक पति अपनी पत्नी के सम्मान के लिए पूरी दुनिया से भीड़ जाता है| कही कही कुछ सीन ऐसे भी है जो हमे जागरूक करते है| और कही बुहत गुदगुदाते भी है चुलबुले काका (अनुपम खेर) का सनी लियॉनके लिए प्यार देखने लायक है| इस कहानी का मुख्य विलन है एक छोटा सा टॉयलट |

बीवी पास चाहिए

यह पूरी मजेदार और प्यार से भरी कहानी अक्षय कुमार के कंधों पर टिकी है। एक बार फिर अक्षय अपने शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। जैसा की वो हर बार करते है|मूवी के सोंग्स भी काफी अच्छे है खासकर हस मत पगली प्यार हो जायेगा और गोरी तो लट मर बहुत ही अच्छे है| और मूवी के गाने भी एकदम सटीक मूवमेंट पर है|

और अंत में हम इतना ही कहेंगे की आप लोगो पूरी फैमिली के साथ ये मूवी देखने जाये वैसे भी आज कल बहुत कम मूवी ऐसी आती है जो घरवालो के साथ देखी जाती है| मूवी बहुत ही अच्छी है आपको जरुर मजा आएगा|

By SUDHIR KUMAR

नमस्कार पाठको| I am Sudhir Kumar from haridwar. I am working with a company as a quality Engineer. i like to singing,listening music,watching movies and wandering new places with my friends. And now you can call me a blogger. If you have any suggestion or complain you direct mail me on sudhir.kumart.hdr1989@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.