Period problem and its solution for women
 

पीरियड महिलाओ की एक आम और गंभीर समस्या है कुछ इस बारे में बात करते है कुछ नही| कभी कभी या फिर मैं कहूँ की अधिकतर अभी महिलाओ को शादी से पहले पीरियड की समस्या रहती है और वो समस्या है इनका अपने समय अनुसार ना आना| पीरियड ना आना या मिस हो जाना सबसे पहले दिमाग में यही ख्याल लाता है की कही आप प्रेग्नेंट तो नही है| पर ऐसा हर बार नही होता है ऐसे बहुत से कारण है जिससे पीरियड लेट आते है ये मिस हो जाते है| तो चलिए आज आपको बताते है के शादी से पहले और शादी के बाद पीरियड क्यूँ लेट आते है|

आपको बता दूँ की पीरियड अपने सही समय से ना आना महिलाओ और लडकियो में तनाव बढ़ा देता है| वो सब पीरियड लाने के लिए टेबलेट लेने लगती है| और कुछ महिलाये तो घरेलु नुस्खो से इसका इलाज़ करने लगती है| हम आपको बता दे अगर आपके पीरियड लेट आते  है तो घबराने की जरुरत नही है| प्रेगनेंसी के इलावा बहुत से ऐसे सामान्य कारण भी  होते है जिससे ये समस्या होती है|

ये भी पढ़े-इस मंदिर के फर्श पर सोने से निसंतान महिलाएं हो जाती है गर्भवती| जानिए क्या है पूरा मामला?

एक साधारण महिला और लड़की  का मासिक धर्म चक्र 28 दिन का होता है| पर ये जरुरी नही की सब महिलाओ और लडकियो के साथ ऐसा हो| कुछ महिलाओ में यह धर्म चक्र 18-35 दिनों तक चलता है|पीरियड लेट होने या मिस होने के कुछ कारण और उपाय हम आपको  बतायेंगे|

  • अगर आपको हाल ही में पीरियड शुरू हुआ है तो मासिक धर्म में देरी होने पर घबराने की जरुरत नही है| कुछ लडकियों को शुरू शुरू में अनियमित मासिक धर्म की समस्या होती है जो बाद में अपने आप ठीक हो जाती है|
  • पीरियड देरी का कारण वजन का बढ़ना भी है| मोटापा बढ़ने के कारण शरीर में हर्नोस सही तरीके से काम नही करते जिससे पीरियड लेट आना या ना आना जैसी समस्या होने लगती है|इससे बचने के लिए जरुरी है की आप एक हेल्थी लाइफस्टाइल अपनाये और अच्छी डाइट,एकसरसाइज़, या योग के दुवारा  अपना वजन कंट्रोल में रखे|
  •  कुछ महिलाये और लडकिया अपना वजन कम करने के लिए डाइटिंग करती है|और सब कुछ खाना पीना छोड़ देती है जिसके कारण उन्हें जरुरी पोषक तत्व नही मिल पाते| इसे लोग ईटिंग डिसऑर्डर भी कहते है|जरुरी पोषक तत्व न मिलने के कारण बुरा असर मासिक धर्म पर पड़ता है जिसके कारण पीरियड मिस होना या ना होना जैसी समस्या आती है| इसमें आपको अच्छी तरह से खाना पीना चाहिए वजन बढाने वाली चीजो से बचे पर खाना पीना न छोड़े|
  • वजन का सामान्य से कम होना भी पीरियड की समस्या का कारण होता है| कुछ लडकियों और महिलाओ का शरीर बहुत दुबला पतला होता है जिससे शरीर में प्रयाप्त मात्रा में एसट्रोजन नही बन पता है जिस कारण अनियमित महामारी के लक्षण दिखने लगते है| ऐसे में आपको अपना खान पान थोडा चेंज करना होगा जिससे आपका वजन सामान्य हो जाये|

ये भी पढ़े-दुनिया के इस शक्तिशाली देश में एक समय बदसूरत होना था अपराध|

  • कुछ लडकिया फिट बॉडी पाने के लिए जरुरत से जाएदा एकसरसाइज़ करती है| ऐसी लडकियों में ये समस्या अधिक देखने को मिलती है| कुछ महिलाओ में पीरियड पुरे साल बंद रहता है| ऐसा जरुरत से जायदा एकसरसाइज़ से होता है तो एकसरसाइज़ करिए पर हिसाब से|
  • पीरियड की परेशानी का एक मुख्य कारण पालीसिस्टिक ओवेरी सिंड्रोम (PCOS) भी है| ये एक डॉक्टरी समस्या है| इससे अधिक वजन वाली महिलाये अधिक प्रभावित होती है| इससे शुगर, बच्चा ना होना और दिल के रोग भी हो सकता है|
  • थाईराइड का रोग भी मासिक धर्म को प्रभावित करता है| इस वजह से पीरियड लेट या मिस हो सकते है| अगर आपको थाईराइड की समस्या है तो इसका ठीक तरह से इलाज करवाए और टाइम से जाँच भी करवाते रहे|
  • अक्सर कुछ महिला खिलाडी या डांसर अपनी परफोमांस और स्टेमिना बढ़ने के लिए काफी जायदा प्रक्टिस करती है| जिसका बुरा असर उनके एसट्रोजन हारमोंस पर पड़ता है जिससे पीरियड मिस या लेट की समस्या शुरु हो जाती है| अच्छी डाइट लेकर आप कुछ दिन आराम करके  आप फिर से अपने पीरियड नार्मल कर सकते है|
  • कई महिलाओ और लडकियों में कोई शारीरिक समस्या का इलाज़ काफी लम्बे समय तक चलता है| जिसमे कई तरह से दवाइया खानी पड़ती है| ऐसे में पीरियड लेट आना या मिस होना आम बात है| ऐसे में जब आप अपनी दवाई बंद कर देंगी मतल जब आप ठीक हो जाएँगी तो आपकी ये समस्या अपने आप ठीक हो जाएगी|

ये भी पढ़े-अब आप भी बन सकते है डॉक्टर ये घरेलू नुस्खे अपनाकर|

  • अचानक दिनचरिया में बदलाव के कारण भी पीरियड को प्रभावित करता है| जैसा की कई महिलाये और लडकिया रात में ड्यूटी करती है उनका सोने और उठने का सभी  कामो का टाइम चेंज हो जाता है|और परीक्षा की तैयारी कर रही लड़िकयो का सोने और जागने का टाइम बदल जाता है| अचानक से आये इस बदलाव से पीरियड पर असर पड़ता है |

 

शादी के बाद पीरियड ना आने का कारण 

शादी के बाद महिलाओ की पारिवारिक जिम्मेदारी तो बढती ही है साथ साथ उनमे मानसिक और शारीरक बदलाव भी होते है| जिससे उनके शरीर में हार्मोंस का सन्तुलन  बिगड़ने लगता है| जिससे पीरियड के समस्या होने लगती है| इसमें चिंता करने की कोई बात नही है| शादी के बाद हार्मोंस में बदलाव एक आम बात है| ऐसे में जरुरी है बस आप टाइम से डॉक्टर की सलाह लेते रहे|

  • शादी के बाद पीरियड लेट या मिस होने का पहला कारण है प्रेग्नेंट होना| अगर हाल ही में अपने अपने पति के साथ शरीरक सम्बन्ध बनाये है तो सबसे पहले प्रेगनेंसी जाँच किट से अपने गर्भवती होने की पुष्टि करे|

ये भी पढ़े-प्यार करने वालो को मिलेगा प्राइवेट कमरा ये सरकार देगी उनका साथ|

  • शादी के बाद अक्सर महिलाये गर्भ निरोधक दवाई का सेवन करती है| गर्भ निरोधक  दवाओं के अधिक सेवन का बुरा असर मासिक धर्म चक्र पर पड़ता है| अगर आपको गर्भ निरोधक दवाई खाने से आपको पीरियड लेट आना या मिस होना जैसी समस्या हो रही है तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए|
  • पीरियड लेट आना या मिस होना के एक कारण स्तनपान भी हो सकता है| कुछ महिलाओं में यह समस्या स्तनपान से हो सकती है ऐसा इसलिए होता है जिस टाइम महिलाये स्तनपान कराती है उनके  हार्मोंस में बदलाव आता है पर इसमें चिंता की बात नही जब आप स्तनपान बंद कर देंगी तो आपके पीरियड लेट आना या मिस होना अपने आप ठीक हो जायेगा|

तो ये थी जानकारी महिलाओं के लिए उम्मीद करते है आपको पसंद आएगी|

By SUDHIR KUMAR

नमस्कार पाठको| I am Sudhir Kumar from haridwar. I am working with a company as a quality Engineer. i like to singing,listening music,watching movies and wandering new places with my friends. And now you can call me a blogger. If you have any suggestion or complain you direct mail me on sudhir.kumart.hdr1989@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.