नमस्कार दोस्तों जैसे की आपको पता होगा की रिज़र्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने इस्तीफा दिया है और इस्तीफे का कारण निजी बताया है | लेकिन उर्जित पटेल और सरकार के बिच तनातनी इसकी वजह मानी जा रही है | और तभी से ये कयास लगाये जा रहे थे की अगला आरबीआई गवर्नर कौन होगा और इसी बीच सरकार ने नया गवर्नर चयनित कर लिया है
Table of Contents
कौन कौन थे दावेदार
फ़िलहाल निम्न RBI में 4 डिप्टी गवर्नर है और और माना जा रहा था की इन्ही में से किसी को गवर्नर घोषित किया जा सकता है, इनमे से एनएस विश्वनाथन सबसे वरिष्ठ है तो उनकी दावेदारी इसमें सबसे प्रबल थी | लेकिन सरकार ने इनमे से किसी को नहीं चुना
- एनएस विश्वनाथन
- बीपी कानूनगो
- विरल आचार्य
- एमके जैन
RBI एक्ट
RBI एक्ट, 1934 के मुताबिक अगर कोई गवर्नर या डिप्टी गवर्नर अपनी जिम्मेदारी निभाने में अक्षम हो जाता है, छुट्टी पर चला जाता है या फिर अपने काम नहीं करता है तो केंद्र सरकार केंद्रीय बोर्ड से सलाह करने के बाद किसी अन्य व्यक्ति को इस पद पर नियुक्त कर सकती है. इसमें कोई अधिकारी या रिजर्व बैंक का कोई कर्मचारी अंतरिम रूप से गवर्नर के पद पर नियुक्त किया जा सकता है. इसके बाद औपचारिक रूप से नए गवर्नर का चयन किया जाएगा
Train 18 करेगी शताब्दी की छुट्टी | जाने रफ़्तार के सौदागर की कुछ अनोखी बातें
कौन है नये RBI गवर्नर
उर्जित पटेल के इस्तीफे के तुरंत ही एक दिन बाद सरकार ने नया गवर्नर नियुक्त कर लिया है और हमारे 25वे नये RBI गवर्नर है शक्तिकांत दास इनकी नियुक्ति 3 साल के लिए की गयी है | नए गवर्नर 1980 बेच के तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी थे। वह मई 2017 में वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामले विभाग से सेवानिवृत हुये | नोटबंदी के समय अर्थव्यवस्था में नये नोट पहुंचाने का काम उन्होंने बखूबी निभाया |वित्त मंत्रालय से सेवानिवृति के बाद दास को जी-20 में भारत का शेरपा बनाया गया। इसके साथ ही उन्हें 15वें वित्त आयोग का सदस्य भी बनाया गया
![नय RBI गवर्नर का हुआ चयन जाने कौन है ? List of Governors of RBI in India 2018 Governors of RBI](https://i0.wp.com/gajabchij.com/wp-content/uploads/2018/12/Shaskikant-Das.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
List of Governors of RBI in India
भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर, भारत के केन्द्रीय बैंक, भारतीय रिज़र्व बैंक, के सबसे वरिष्ठ बैंककर्मी होते हैं। 1935 में स्थापना के बाद, भारतीय रिज़र्व बैंक की कमान अब तक कुल 24 गवर्नर संभाल चुके हैं। रिज़र्व बैंक के पहले गवर्नर सर ओसबोर्न स्मिथ थे |
![नय RBI गवर्नर का हुआ चयन जाने कौन है ? List of Governors of RBI in India 2018 Sir Osborne Smith](https://i0.wp.com/gajabchij.com/wp-content/uploads/2018/12/Sir-Osborne-Smith.jpg?resize=100%2C132&ssl=1)
No. | Name | Term of office | ||
Began | Ended | Length | ||
1 | Osborne Smith | 01-Apr-35 | 30-Jun-37 | 2 years, 90 days |
2 | James Braid Taylor, ICS | 01-Jul-37 | 17-Feb-43 | 5 years, 231 days |
3 | C. D. Deshmukh, ICS | 11-Aug-43 | 30-Jun-49 | 5 years, 323 days |
4 | Benegal Rama Rau, ICS | 01-Jul-49 | 14-Jan-57 | 7 years, 197 days |
5 | K. G. Ambegaonkar, ICS | 14-Jan-57 | 28-Feb-57 | 45 days |
6 | H. V. R. Iyengar, ICS | 01-Mar-57 | 28-Feb-62 | 4 years, 364 days |
7 | P. C. Bhattacharya, IA&AS | 01-Mar-62 | 30-Jun-67 | 5 years, 121 days |
8 | L. K. Jha, ICS | 01-Jul-67 | 03-May-70 | 2 years, 306 days |
9 | B. N. Adarkar | 04-May-70 | 15-Jun-70 | 42 days |
10 | S. Jagannathan | 16-Jun-70 | 19-May-75 | 4 years, 337 days |
11 | N. C. Sen Gupta | 19-May-75 | 19-Aug-75 | 92 days |
12 | K. R. Puri | 20-Aug-75 | 02-May-77 | 1 year, 255 days |
13 | M. Narasimham | 03-May-77 | 30-Nov-77 | 211 days |
14 | I. G. Patel | 01-Dec-77 | 15-Sep-82 | 4 years, 288 days |
15 | Manmohan Singh | 16-Sep-82 | 14-Jan-85 | 2 years, 120 days |
16 | Amitav Ghosh | 15-Jan-85 | 04-Feb-85 | 20 days |
17 | R. N. Malhotra, IAS | 04-Feb-85 | 22-Dec-90 | 5 years, 321 days |
18 | S. Venkitaramanan, IAS | 22-Dec-90 | 21-Dec-92 | 1 year, 365 days |
19 | C. Rangarajan | 22-Dec-92 | 21-Nov-97 | 4 years, 334 days |
20 | Bimal Jalan | 22-Nov-97 | 06-Sep-03 | 5 years, 288 days |
21 | Y. V. Reddy, IAS | 06-Sep-03 | 05-Sep-08 | 4 years, 365 days |
22 | D. Subbarao, IAS | 05-Sep-08 | 04-Sep-13 | 4 years, 364 days |
23 | Raghuram Rajan | 04-Sep-13 | 04-Sep-16 | 3 years, 0 days |
24 | Urjit Patel | 04-Sep-16 | 10-Dec-18 | 2 years, 98 days |
List of Governors of RBI in India source:- Wikipedia