Ayushman Bharat Yojana
 

दोस्तों Ayushman Bharat Yojana के बारे में शायद अपने सुना हो लेकिन इसके बारे में ठीक से आपको नही पता होगा मेने भी हालिं में इस योजना में अपना पंजीकरण कराया तो सोचा अपने पाठको को भी इस योजना के बारे में अवगत करूँ |

Ayushman Bharat Yojana इस योजना के बारे में काफी लोगो को अभी पता ही नही है| सरकार बहुत सी योजनाये लाती रहती है पर उसके बारे में हम बहुत देर से पता चलता है या फिर पता चलता ही नही| ऐसी ही एक फायेदेमंद योजना है Ayushman Bharat Yojana.तो चलिए जानते है इसके बारे में |

हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस आयुष्मान भारत योजना  (Ayushman Bharat Yojana) का शुभारंभ कर दिया है| इसे world की सबसे बड़ी healthcare  स्कीम के आधार  पर पेश किया जा रहा है| Goverment के मुताबिक Ayushman Bharat Yojana से करीब 50 करोड़ भारतीय लाभ उठा पाएंगे| इसके अंदर  29 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 445 जिले के लोगों को योजना का लाभ मिलेगा| Delhi, Kerala, Odisha, Punjab and Telangana इस योजना को अपने यहां लागू नहीं कर रहे हैं|

Ayushman Bharat Yojana

Ayushman Bharat Yojana

 

Ayushman Bharat YojanaAyushman Bharat YojanaAyushman Bharat Yojana

Ayushman Bharat Yojana का लक्ष्य खासकर lower class और lower middle class के परिवारों को महंगे medical bill से छुटकारा दिलाना है| इस योजना के अंदर  गरीब, वंचित ग्रामीण परिवार और शहरी श्रमिकों की पेशेवर श्रेणियों को रखा गया है| नवीनतम सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना (एसईसीसी)(SECC) के हिसाब से गांवों के ऐसे 8.03 करोड़ और शहरों के 2.33 परिवारों को शामिल किया गया है| सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रत्येक परिवार को सालाना पांच लाख रुपये की कवरेज दी जाएगी और वे सरकारी या निजी अस्पताल में cash less इलाज करा सकेंगे| ऐसा अनुमान है इस योजना के मुताबकि अब देश के करीब 10 हजार अस्पतालों में ढाई लाख से ज्यादा beds गरीबों के लिए रिजर्व हो जाएंगे|

कौन कौन उठा सकता है Ayushman Bharat Yojana का लाभ

Ayushman bharat yojna

Ayushman Bharat Yojana में आप शामिल हैं या नहीं, यह पता करना बहुत आसान है| सबसे पहले आयुष्मान Ayushman Bharat Yojana की  website https://mera.pmjay.gov.in पर जाना है| यहां पर अापको अपना mobile number डालना होगा| उसके बाद आपके नंबर पर एक OTP आएगा| इस OTP को website पर डालकर verify करने के बाद एक page खुल जाएगा| जहां आप देख सकते हैं कि Ayushman Bharat Yojana में शामिल हैं या नहीं|

अगर आप website पर शामिल नही है तो क्या होगा?

अगर आपका  या आपके किसी  रिश्तेदार  का नाम Ayushman Bharat Yojana की website पर नहीं दिख रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है| इसी वेबसाइट पर SICC (सोशल इकोनॉमिक कास्ट सेंसस) का link है| इस link पर जाकर आपको अपना नाम, पता, पिता का नाम और राज्य आदि जैसे details डालने होंगे| इसके बाद आपकी details show होने लगेगी|

Ayushman Bharat Yojana का customer care

website पर आपका नाम नहीं है तो नजदीकी सरकारी या योजना में शामिल निजी अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं| यहां आपकी मदद के लिए सरकार ने आयुष्मान मित्र/आरोग्य मित्र तैनात हैं| उनसे योजना से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी उनसे ली जा सकती है|

अस्पताल में सुविधा का लाभ कैसे ले 

आयुष्मान-भारत-रजिस्ट्रेशन

अगर आप Ayushman Bharat Yojana में शामिल हैं और इसका लाभ लेना चाहते हैं यह बहुत आसान है| आपको Ayushman Bharat Yojana  में शामिल अस्पताल के आयुष्मान मित्र या आयुष्मान मित्र help desk से संपर्क करना होगा| वहां आपको पहचान पत्र जैसे दस्तावेज दिखाने होंगे| इसके लिए आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या राशन कार्ड की जरूरत पड़ेगी| ध्यान रहे आधार कार्ड की कोई अनिवार्यता नहीं है| इलाज के लिए आपको एक पैसे भी नहीं देना होगा|

कौन सी बीमारी है इसके अंदर cover

Ayushman Bharat Yojana

आयुष्मान योजना में शामिल करीब दस हजार अस्पतालों में 13 सौ से ज्यादा बीमारियों और इससे संबंधित पैकेज को इलाज में शामिल किया गया है| जिसमें Cancer surgery, Heart Bypass Surgery, Ophthalmic operation, CT scan, MRI जैसी तमाम चीजें शामिल हैं|सरकार लोगों की सुविधा के लिए Help Line number भी जारी किया है| आप 14555 पर फोन कर योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी, सलाह या सुझाव ले सकते हैं|

तो ये थी जानकारी आपके लिए उम्मीद करते है आपको पसंद आएगी| और इस योजना का लाभ लेना ना भूलियेगा|

By SUDHIR KUMAR

नमस्कार पाठको| I am Sudhir Kumar from haridwar. I am working with a company as a quality Engineer. i like to singing,listening music,watching movies and wandering new places with my friends. And now you can call me a blogger. If you have any suggestion or complain you direct mail me on sudhir.kumart.hdr1989@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.