द्रौपदी की साडी को भी किया फेल इस दुल्हन ने |
 

दुनिया में हर कोई नाम कमाना चाहता है और इसके लिए लोग कुछ ना कुछ नया करते ही रहते है| कुछ काम तो सामान्य होते है पर कुछ चौका देने वाले होते है |अजीबोगरीब कार्यो में हमारा देश ही नही बल्कि विदेश भी कुछ कम नही है|और शादियों की बात करे तो हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है| ताकि सारी उम्र उसे ये चीज याद रहे| हर कोई अपनी शादी में कुछ नया करने की जरुर सोचता है| कुछ ऐसा ही हुआ अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए| तो चलिए जानते है कुछ नया वो क्या है |

द्रौपदी की साडी को भी किया फेल इस दुल्हन ने |

यह खबर श्रीलंका के कैंडी से आई है, जहां एक सरकारी स्कूल के करीब 250 छात्राओं ने एक 3.2 किलोमीटर की लंबी साड़ी को कैरी किया| इस लंबी साड़ी को एक एक दुल्हन ने पहना था, जो अपने दूल्हे के साथ पैदल चल रही थी|यह घटना कैंडी में सेंट्रल डिस्ट्रिक के मेन रोड पर होते हुवे देखि गई | स्थानीय मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, इस अनोखी शादी में 100 अन्य छात्राओं का फ्लावर गर्ल बनाया गया था|

ये भी पढ़े-तोते ने दिया 13.50 डॉलर का आर्डर वो भी ऑनलाइन|

3.2 किलोमीटर लंबी साड़ी पकड़ी हुईं यह लड़कियां कैंडी स्थित एक सरकारी स्कूल की छात्राएं हैं| मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, इस शादी में केंद्रीय प्रांत के मुख्यमंत्री साराथ एक्कायका चीफ गेस्ट के रूप में पहुंचे| इतना ही नहीं ये स्कूली बच्चे जिस स्कूल के थे उसका नाम भी मुख्यमंत्री के नाम पर ही है| उन्होंने इस शादी के संबंध में कहा कि श्रीलंका में एक दुल्हन द्वारा पहनी गई अब तक की यह सबसे लंबी साड़ी है|

द्रौपदी की साडी को भी किया फेल इस दुल्हन ने |


ये भी पढ़े-WWE की लड़ाई में कितना है सच है और कितना है फरेब|

इस संबंध मे राष्ट्रीय बाल संरक्षण प्राधिकरण (एनसीपीए) ने कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है| एनसीपीए के अध्यक्ष मारिनी डी लिवेरा ने एएफपी को बताया कि इस घटना की जांच शुरू की जा रही है, क्योंकि हम इसे कोई ट्रेंड नहीं बनाना चाहते| डी लिवेरा ने कहा कि स्कूल छात्राओं को घंटों किसी समारोह के लिए तैनात करना कानून जुर्म है, जिसकी कम से कम 10 साल की सजा हो सकती है| उन्होंने कहा कि इस शादी समारोह इन बच्चों के साथ जो भी किया गया है, वो बाल अधिकारों का उल्लंघन है| डी लिवरा ने कहा कि छात्रों को किसी समारोह के लिए शिक्षा से वंचित करना और उनकी सुरक्षा और गरिमा को नुकसान पहुंचाना एक कानूनन जुर्म है, जिसकी सजा मिलेगी|

तो देखा अपने कभी कभी ज्यादा दिखावा भी भरी पड़ जाता है|

तो पढ़िए और शादी करिए पर इनकी तरह बिलकुल नही | उम्मीद है आपको आज की शादी पसंद आएगी |

 

 

 

 

By SUDHIR KUMAR

नमस्कार पाठको| I am Sudhir Kumar from haridwar. I am working with a company as a quality Engineer. i like to singing,listening music,watching movies and wandering new places with my friends. And now you can call me a blogger. If you have any suggestion or complain you direct mail me on sudhir.kumart.hdr1989@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.