जो मिलता था लोगो को शहीद होने के सम्मान में | आज उसकी कीमत दो कोडी की रह गई है दुकान में|

जो मिलता था लोगो को शहीद होने के सम्मान में | आज उसकी कीमत दो कोडी की रह गई है दुकान में|
 

दोस्तों आज में आपसे किसी रोचक या अजब गजब चीज के बारे में नही बल्कि हाल में हुवे एक ऐसे हादसे के बारे में बात करना चाहता हूँ जो मुझे बहुत अजीब लगा| हमारा राष्टीय ध्वज तिरंगा क्या अहमियत है आपकी नजरो में उसकी क्या आपके लिए बस वो सिर्फ एक कपडे का टुकड़ा है| या ऐसा कोई झंडा जिसे साल में सिर्फ कुछ ही दिन निकला जाता है| बाद में उसे कोई पूछने वाला भी नही होता है|आज जो घटना मैं आप लोगो के साथ शेयर करना चाह रहा हूँ वो हमारे राष्टीय ध्वज  के बारे में ही है|उसके सम्मान की है|मुझे बस आप लोगो का सुझाव चाहिए हो सकता है मैं गलत हूँ|

जो मिलता था लोगो को शहीद होने के सम्मान में | आज उसकी कीमत दो कोडी की रह गई है दुकान में|

तिरंगा जिसे हम सभी अपनी जान से जाएदा समझा करते थे आज वो ऐसा लगता है जैसे सिर्फ वो एक कपडे का टुकड़ा ही है| जसे हर कोई ले सकता है और अपने हिसाब से इस्तमाल कर सकता है| जो कभी हमारे देश की शान हुआ करता था|आज वो बस तीन रंगों वाला एक कपडा है| दोस्तों जिस घटना को मैं आपलोगों के साथ शेयर करना चाहता हूँ हूँ वो घटना है श्रीदेवी की मृत्यु की| हमे भी बहुत अफ़सोस है उनके निधन पर| और वो भी क्यूँ आखिर उनके जैसे अदाकारा कोई और है ही नही|उनके खूबसूरती उनकी अदाकारी उनका डांस सबकुछ हम कभी नही भूल पायंगे|

जो मिलता था लोगो को शहीद होने के सम्मान में | आज उसकी कीमत दो कोडी की रह गई है दुकान में|

भगवान् करे उनकी आत्मा को शांति मिले| पर एक बात मेरे गले नही उतर रही है उन्हें तिरगे में लिपट कर क्यूँ ले जाया गया|जबकि ये हक सिर्फ और सिर्फ हमारे देश की रक्षा कर रहे सिपाहीयो  को है नाकि किसी फ्लिम की अदाकारा या अदाकार को| तो फिर क्यूँ हुआ ऐसा| श्री देवी की मृत्यु शराब पीकर बाथ टब में गिरने से हुई थी ना की उन्हें किसी दुश्मन देश की गोली लगी फिर क्यूँ  हमारा राष्टीय ध्वज शर्मसार हुआ |मैं मानता हूँ की श्री देवी जी कई ऐसे सम्मान मिले थे|  जैसे की पद्म श्री  पर ऐसे तो कई है हमारी बॉलीवुड में जो पद्म श्री लेकर बैठे है|पर वो सम्मान उन्हें मिलता है अपनी अदाकारी से देश का नाम रोशन करने से पर हर फिल्म करने की आपको एक अच्छी खासी मोटी रकम भी मिलती है| आप बहुत ही आराम से अपने आलीशान घरो में चैन की  नींद लेते है| वो भी किसीकी वजह से हमारे देश की सिपाहीयो  की वजह से ना की अपने गानों या फिल्म या फिर अपने डांस की वजह से| कोई कैसे हमारे शहीदों का सम्मान छीन सकता है जो की  वो लोग शहीद हो कर कमाते है दुश्मन की गोली अपने सीने में खाते है नाकि शराब पीकर बाथ टब में गिरकर| मुझे बस इतना पता है की ये सम्मान कमाया जाता है देश की लिए शहीद होकर नाकि फिल्मे बना कर खूब सारा पैसा बटोरकर |जो भी हुआ ये गलत हुआ मैं किसके सख्त खिलाफ हूँ|वो सकता है आप में से काफी लोग मुझसे सहमत ना हो पर मैं अपनी बात पर अटल रहूँगा ये गलत है तो है|

दोस्तों ये था पोस्ट नही दिल की बात जो मैं आप लोगो के साथ शेयर करना चाहता था | उम्मीद करूँगा आप लोग अपने सुझाव जरुर बतायेंगे|

 

 

 

 

By SUDHIR KUMAR

नमस्कार पाठको| I am Sudhir Kumar from haridwar. I am working with a company as a quality Engineer. i like to singing,listening music,watching movies and wandering new places with my friends. And now you can call me a blogger. If you have any suggestion or complain you direct mail me on sudhir.kumart.hdr1989@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.