अगर आपको भी सफ़र में होती है उल्टियां तो ये पोस्ट सिर्फ आपके लिए है|
 

घूमना फिरना हम सभी को बहुत पसंद होता है|और अगर हम बाते करे पहाड़ो की तो वंहा की खुबसुरती देखने लायक होती है पर कितने लोग ऐसी जगह जा पाते है| या कितने लोग लम्बा सफर कर पाते है| अधिकतर लोगों की सफ़र के दौरान तबियत ख़राब होने लगती है| सबसे ज़्यादा शिकायत लोगों को उल्टी की होती है| कुछ लोगों को तो कार, ट्रेन या बस में लम्बा सफ़र करने पर उल्टी आने लगती है| वैसे तो वे ठीक रहते हैं पर सफ़र के दौरान परेशान रहते हैं| जिसके कारण सारी ट्रिप ख़राब हो जाती है |उल्टी की समस्या कई लोगों को पहाड़ी एरिया में सफ़र के दौरान भी होती है और कुछ को तो ऊँचाई से भी, इस वजह से उनका सफ़र शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाता है और वो सफ़र का आनंद भी नहीं ले पाते| तो आईये हम आपको बताते हैं कुछ उपाय जिसे आप अपने सफ़र के दौरान आज़मा सकते है और इस समस्या से छुटकारा पा सकते है|

लौंग

अगर आपको भी सफ़र में होती है उल्टियां तो ये पोस्ट सिर्फ आपके लिए है|

सफ़र करते वक़्त आपको जैसे ही उल्टी जैसा लगने लगे आप लौंग को मुंह में रखकर चूसे| ऐसा करने से जी मचलना और उलटी जैसा लगना बंद हो जाएगा|

ये भी पढ़े-ऐसे गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड जिससे देख कर आप दांतों तले दबा लेंगे उंगलिया|

प्याज़ का रस

अगर आपको भी सफ़र में होती है उल्टियां तो ये पोस्ट सिर्फ आपके लिए है|

सफ़र पे निकलने से आधे घंटे पहले अगर आप 1 चमच्च प्याज़ के रस में 1 चमच्च अदरक के रस को मिलाकर पियेंगे तो आपको उल्टियों से राहत मिलेगी| और  अगर आपका सफ़र ज़्यादा लम्बा है तो इस मिश्रण को आप अपने साथ बनाकर भी रख सकते हैं|

ये भी पढ़े-ऐसी परिस्थितिया जिनमे आप ले सकते है कानून अपने हाथ में |

पुदीना

अगर आपको भी सफ़र में होती है उल्टियां तो ये पोस्ट सिर्फ आपके लिए है|

पुदीना आपकी पेट की मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है, जिससे यात्रा के दौरांन तबियत ख़राब और चक्कर आने की स्थिति समाप्त हो जाती है| पुदीना का तेल भी उल्टी होने से रोकता है| पुदीने के तेल की कुछ बूँदें अपने रुमाल पर छिड़क कर रखें और उल्टी जैसा महसूस होने पर इसे सूंघे| इसके अलावा सूखे पुदीने के पत्तों को गर्म पानी में उबालकर चाय बनाएं और इसमें एक चमच्च शहद मिलाएं| निकलने से पहले इसका सेवन करें| आपको आराम मिलेगा|



ये भी पढ़े-क्यूँ बनाये जाते हैं ब्लेड के बीच में वो खास डिज़ाइन?आइये जाने|

अदरक

अगर आपको भी सफ़र में होती है उल्टियां तो ये पोस्ट सिर्फ आपके लिए है|

अदरक में एंटीमैटिक गुण होते हैं. एंटीमैटिक गुण वाले पदार्थ उल्टी और चक्कर आने पर फायेदेमंद साबित होते हैं| सफ़र करते वक़्त उल्टी जैसा महसूस हो तो अदरक की चाय पियें या अदरक की गोलियों को अपने साथ रखें और थोडा थोडा कर के चबाएं| इससे आपका जी नहीं मचलेगा और उल्टी नहीं होगी|

ये भी पढ़े-आइये जाने कुछ ज्ञानवर्धक अजब गजब बाते |

नींबू

अगर आपको भी सफ़र में होती है उल्टियां तो ये पोस्ट सिर्फ आपके लिए है|



नींबू में भरपूर मात्रा में सिट्रिक एसिड होता है| एक छोटे कप में गर्म पानी लें और उसमे 1 चमच्च नींबू का रस और चुटकी भर नमक मिलाएं|इसे अच्छे से मिलाकर पी लें| यह एक असरदार औषधि है और सफ़र के दौरान होने वाली परेशानियों को आपसे दूर रखता है| ये नुस्खा तो बचपन में मैंने भी इस्तमाल किया है| काफी असरदार है ये|

तो ये थे कुछ नुस्खे जो आपको सफर को बर्बाद नही होने देंगे उम्मीद करते है आपको पसंद आयंगे| दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलियेगा|

By SUDHIR KUMAR

नमस्कार पाठको| I am Sudhir Kumar from haridwar. I am working with a company as a quality Engineer. i like to singing,listening music,watching movies and wandering new places with my friends. And now you can call me a blogger. If you have any suggestion or complain you direct mail me on sudhir.kumart.hdr1989@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.