लाइफ में हम सभी ने कभी न कभी कोई न कोई चैलेंज जरूर लिया होगा| और कई बार हम सफल भी हुवे होंगे और कही बार नही भी| पर इसका मतलब यह बिलकुल नही है कि हम कोशिश करना छोड़ दे |तो आज हम बात करेंगे एक ऐसे चैलेंज की जो आपको लखपति बना सकता है और आपको सारी उम्र खाने पर पैसे खर्च नही करने पड़ेंगे |और आपको कोई कठिन काम नही करना है बस एक ढाबे में जाना है और खाना खाना है |
तो चलिए जानते है क्या है ये चैलेंज और कैसे पूरा करना है इसे |
ये भी पढ़े-इन देशो में है कपड़ो का खर्चा बहुत कम घूम सकते है बिना कपड़ो के |
एक लाख रुपये का इनाम और उम्रभर फ्री खाना चाहते हैं तो हरियाणा के रोहतक पहुंच जाइए। यहां एक ढाबे ने अनोखा चैलेंज रखा है।आप हैरान मत होयिगा | इस चैलेंज को दो लोग पूरा भी कर चुके हैं और इनाम जीत चुके हैं। रोहतक के दिल्ली बाईपास पर स्थित तपस्या पराठा जंक्शन ने घोषणा की है कि अगर उनकी चुनौती को कोई पूरा कर दे तो उसे एक लाख रुपये का इंश्योरेंश, 1 लाख रुपये कैश और जिंदगी भर फ्री खाना दिया जा रहा है।
दरअसल, चुनौती को पूरा करने का प्रयास तो कई लोगों ने किया है, लेकिन अभी तक रोहतक के अश्विनी और मध्यप्रदेश से महाराज ने इस चुनौती को पूरा कर यह इनाम हासिल किया है।लोगो ने ये भी बताया कि वो कई बार प्रयास कर चुके हैं, लेकिन इस चुनौती को पूरा नहीं कर पाए।
ये भी पढ़े-क्यूँ चलती है गाड़िया भारत में सड़क के बायीं ओर अमेरिका में दायी ओर |
वहीं कुछ ग्राहकों का कहना है कि उन्हें चुनौती का पता तो है लेकिन वे इसे पूरा करने में सक्षम नहीं हैं। तपस्या के मालिक मुकेश गहलावत ने बताया कि ढाबे का नाम बेटी के नाम से उन्होंने तपस्या रखा है। पराठा लगभग 2 फीट का है और इसका वजन 1200 ग्राम है।
मुकेश के मुताबिक मध्यप्रदेश के महाराज ने 50 मिनट में 4 पराठे खाए हैं और रोहतक के अश्विनी ने 40 मिनट में 3 पराठे खाकर इनाम जीता है। अब वे एक वर्ष से अश्विनी को फ्री खाना खिला रहे हैं। फिलहाल उनके बाद से किसी ने इस चुनौती को पूरा नहीं किया है।
ये भी पढ़े-एक ऐसा होटल जंहा खाना परोसने वालो को देख के आप दंग रह जायेंगे |
तो देर किस बात की है अगर आप भी कर सकते है पूरा इनका चैलेंज तो चले जाइये इनके ढाबे पर |
उम्मीद है आपको आज हमारे पराठे पसंद आये होंगे |