कितना भी जान लो फिर भी है अनजान सा| क्यूंकि यह शरीर है इंसान का| भाग-1

By SUDHIR KUMAR #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #, #
कितना भी जान लो फिर भी है अनजान सा| क्यूंकि यह शरीर है इंसान का| भाग-1
 

मानव शरीर एक ऐसा रहस्य है जिसे जितना सुलझाया जाये उतना कम है| हम सोचते है के हमे सब पता है अपने शरीर के बारे में पर ऐसा सच नही होता बहुत सी बाते  ऐसी होती है जो हमे पता ही नही होती| और ऐसा सब के साथ है मेरे साथ भी आखिर मैं भी एक इंसान ही हूँ आपकी तरह| तो चलिए आज आपको आपके ही शरीर के बारे में कुछ ऐसी बाते बताते है जो आपको पता ही नही है| ध्यान से पढियेगा क्यूंकि ये जानकारी आपके बहुत काम आएगी और आप इसे अपने बच्चो के साथ भी शेयर कर सकते है आपके साथ उनकी भी नॉलेज बढ़ेगी| तो चलिए शुरू करते है|

humen body

 


 

  • धरती पर इंसान ही अकेला ऐसा जीव है जो सीधी रेखा खींच सकता है|

 

  • पूरे जीवन में हम अपनी ऊंगलियों को लगभग ढाई करोड़ बार मोड़ते है|

 

  • जीभ हमारे शरीर की सबसे मजबूत मांसपेशी होती है|

 

  • सिर्फ पैर और कलाई में हमारे शरीर की आधी हड्डियाँ होती है|

 

  • हमारे शरीर में इतना फैट होता है कि 7 साबुन बनाए जा सकें|

 

ये भी पढ़े-इस मंदिर के भगवान है हाईटेक, मंदिर को बना दिया…

 

  • हमारे जोड़ों में पाया जाने वाला ‘Synovial Fluid‘ इस धरती की सबसे फिसलाऊ चीज है|

 

  • सूचना देने वाली तंत्रिकाएँ 170 mph की स्पीड से दौड़ती है|

 

  • हमारे पेट में पाया जाने वाला एसिड ब्लेड को भी गला सकता है|

 



  • आपके फेफड़े की सत्तह का क्षेत्रफल एक टेनिस कोर्ट जितना होता है|

 

  • हमारा दिल इतने प्रेशर के साथ खून पंप करता है कि यह खून को 98 फीट की ऊंचाई तक पहुंचा सकता है|

 

ये भी पढ़े-एक ऐसा Cafe जंहा टॉयलेट सीट में परोसा जाता है खाना|

 

  • शरीर की सबसे मजबूत हड्डी जाँघ की होती है|

 

  • इंसान के शरीर पर एक चिम्पेंजी से ज्यादा बाल होते है|

 

  • रात की बजाय हम सुबह 1 सेंटीमीटर लंबे होते है|

 

  • हमारी नाक पचास हजार तरह की खूशबू सूंघ सकती है|

 

  • खुद को गुदगुदी करना नामुनकिन है|चाहे तो आप आजमा सकते है|

 

ये भी पढ़े-सरकारी नौकरी चाहिए? तो ये है वो प्रश्न जो अक्सर पूछे जाते है|

 

  • पूरी जिंदगी में हम इतनी लार बनाते है कि 2 स्विमिंग पूल भर जाए|

 

  • हमारी मांसपेशियों की ताकत दिमाग द्वारा सीमित होती है नही तो ये एक कार को भी उठा सकती है|

 

  • यदि शरीर में मौजूद रक्त वाहिकाओं को आपस में जोड़ दिया जाए तो ये पूरी पृथ्वी को एक बार लपेट लेगी|

 

  • केवल मानव ही ऐसा जीव है जो सांस लेना और निगलना एक साथ नही कर सकता|

 

ये भी पढ़े-एक गाँव ऐसा भी जंहा बच्चे पैदा करने पर है मनाही|

 

  • छींकने पर निकलने वाली हवा की स्पीड 146ft/s होती है| इसलिए छींक को कभी भी रोकना नही चाहिए|

 

  • धरती पर मौजूद सभी इंसानो की अपनी एक अलग खूशबू होती है|

 



 

  • शरीर के किसी भी हिस्से के बालों की बजाय हमारे चेहरे के बाल सबसे तेजी से बढ़ते है|

 

  • इंसानी शरीर से आधे घंटे में इतनी गर्मी निकलती है कि 2 लीटर पानी को उबाला जा सके|

 

  • हमारा इम्यून सिस्टम दिन में कम से कम एक बार ऐसी सेल को मारता है जो अगर जिंदा रह जाए तो कैंसर का कारण बन सकती है|

 

तो ये थे जानकारी हमारे शरीर के बारे मे और हा दोस्तों ये जानकारी का पहला भाग था| इस जानकारी है दूसरा भाग हम जल्दी ही लेकर आयेंगे|उम्मीद करते है आपको आज का ये पोस्ट पसंद आएगा| तो शेयर कीजिये जानकारी बढ़ाने में अपने दोस्तों की मदद करे|

 

By SUDHIR KUMAR

नमस्कार पाठको| I am Sudhir Kumar from haridwar. I am working with a company as a quality Engineer. i like to singing,listening music,watching movies and wandering new places with my friends. And now you can call me a blogger. If you have any suggestion or complain you direct mail me on sudhir.kumart.hdr1989@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.