आप सभी ने कई ऐसी मूवी देखी होंगी जिसमे अपने एलियंस को देखा होगा| बॉलीवुड की कोई मिल गया या हॉलीवुड की स्टार वार्स ऐसी बहुत सी मूवीज है जिनमे अपने एलियंस को अलग अलग ड्रेस में अलग अलग चहरे में साइज़ में देखा होगा| पर कभी ये सोचा है की असली एलियंस दिखते कैसे है क्या खाते है क्या पीते है| असल में एलियंस है भी या नही हमे तो ये भी नही पता | सब जैसा सब कहते है हम भी मान लेते है किसी किसी जगह लोगो ने दावा भी किया है अपने किसी एलियंस को देखा है स्पेस शीप देखी है| पर अब इस राज़ से पर्दा उठने वाला है की असल में एलियंस है भी या नही| तो चलिए आज आपको एक ऐसे देश और उसके माध्यम से बनाई गई एलियंस को पकड़ने वाली डीवाइस के बारे में बतायेंगे|
ये भी पढ़े-अगर आपको भी सफ़र में होती है उल्टियां तो ये पोस्ट सिर्फ आपके लिए है|
दुनिया की सबसे बड़ी आबादी, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, तेज रफ्तार से बढ़ती इकॉनॉमी इन सब के बीच चीन विज्ञान भी लंबी छलांग लगा रहा है| दरअसल, चीन की इंजीनियरिंग के अद्भुत नमूने आपने जरूर देखे होंगे लेकिन अब चीन के विज्ञान ने अजूबा किया है| चीन ने एलियंस की मौजूदगी का पता लगाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा टेलिस्कोप तैयार किया है| इस टेलिस्कोप की जानकारी आपको हैरान कर देगी|
चीन में बनाया गया ये दुनिया का सबसे बड़ा टेलिस्कोप है| इसे लगाए जाने का काम पूरा हो चुका है| 12 अरब रुपए (185 मिलियन डॉलर) के इस टेलिस्कोप में 4,500 पैनल लगे हैं| 500 मीटर चौड़े अपर्चर स्फेरिकल टेलिस्कोप (FAST) का आखिरी पैनल हाल ही में फिट किया गया है|
ये भी पढ़े-क्या आपकी उंगलियों में भी पड़ जाती है सिलवटें तो जानिए क्यूँ होता है ऐसा|
3 जुलाई को हुई इस सेरेमनी में जर्नलिस्ट और साइंटिस्ट शामिल हुए| चाइना के स्टेट ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी के मुताबिक, सितंबर में इसका ऑपरेशन शुरू किया जा सकता है|इसका डायमीटर 1.6 किमी का है|185 मिलियन डॉलर लागत से बना टेलिस्कोप साउथ-वेस्ट चाइना के गुईझोऊ प्रोविन्स में लगाया गया है|
ये भी पढ़े-ब्रह्मांड का केंद्र (Center of the universe) इसका रहस्य आज तक भी वैज्ञनिक नही सुलझा पाये|
500 मीटर वाइड टेलिस्कोप ने इस वक्त के वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक टेलिस्कोप को पीछे छोड़ दिया है|नॉर्थ अमेरिका के पोर्टो रीको का एरेसिबो ऑब्जर्वेट्री सबसे बड़ा टेलिस्कोप था| इसका डायमीटर 300 मीटर है|
चीन में बने इस टेलिस्कोप में 4,500 पैनल लगाए गए हैं| इसका साइज 30 फुटबॉल ग्राउंड जितना बड़ा है| चालू होने के बाद इससे स्पेस में 1,000 प्रकाश वर्ष दूर के तारों के बारे में जानकारी जुटाई जा सकेगी|
ये भी पढ़े-ऐसा मंदिर जंहा होती है बिना सूंड वाले भगवान गणेश जी की पूजा|
चीनी वैज्ञानिकों के मुताबिक, नए टेलिस्कोप से स्पेस को और करीब से जानने व समझने में देश की कैपेसिटी बढ़ेगी| दावे के मुताबिक, यह टेलिस्कोप स्पेस के कमजोर रेडियो सिग्नल्स को भी आसानी से रिसीव कर सकेगा| इसके अलावा यह पता लगाना भी आसान होगा कि स्पेस के अनदेखे हिस्सों में जीवन मौजूद है या नहीं|
तो ये था आज का पोस्ट आपके लिए उम्मीद करते है आपको पसंद आएगा|